The Chhattisgarh TimesThe Chhattisgarh TimesThe Chhattisgarh Times
  • मुख्य पृष्ठ
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रेंडिंग खबरे
  • व्यवसाय
  • वित्तीय
  • जांच – पड़ताल
  • सेहत स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Notification Show More
The Chhattisgarh TimesThe Chhattisgarh Times
  • मुख्य पृष्ठ
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रेंडिंग खबरे
  • व्यवसाय
  • वित्तीय
  • जांच – पड़ताल
  • सेहत स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • मुख्य पृष्ठ
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • ट्रेंडिंग खबरे
  • व्यवसाय
  • वित्तीय
  • जांच – पड़ताल
  • सेहत स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • राजनीति
Follow US
Copyright @2023-24 All Rights Reserved by Rule Worldwide Softech
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग खबरे

मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव है भोजली : मुख्यमंत्री

The Cg Times Desk

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय भोजली महोत्सव-2023 में शामिल हुए। उन्होंने इस अवसर पर मित्रता का अभूतपूर्व उत्सव ’भोजली’ पर्व के आयोजन के लिए गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण समिति को बधाई दी और इसे प्राचीन सांस्कृतिक परम्पराओं को सहेजने की दिशा में सराहनीय बताया।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि भोजली का पर्व हमारी विशिष्ट छत्तीसगढ़ी संस्कृति है। भोजली मित्रता का उत्सव भी है। छत्तीसगढ़ में मित्रता के अटूट बंधन के लिए भोजली बदने की परम्परा रही है। इस तरह से भोजली केवल एक पारंपरिक अनुष्ठान नहीं रह जाता अपितु लोगों के दिल में बस जाता है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि जब हमारी संस्कृति बचेगी, तभी हम बचेंगे। जब हमें अपनी संस्कृति पर गौरव होगा, तभी हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हम प्रदेश के आर्थिक विकास के लिए कार्य तो कर ही रहे हैं। कर्ज माफी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना जैसी अनेक योजनाओं से प्रदेश के सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है लेकिन इसके साथ ही हम सांस्कृतिक विकास को भी उतना ही महत्व दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि हमने देवगुड़ियों और घोटुल के संरक्षण के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री पर्व सम्मान निधि और आदिवासी परब सम्मान निधि योजना के माध्यम से हम स्थानीय उत्सवों को मनाने के लिए सभी पंचायतों को दस हजार रुपए वार्षिक सहायता दे रहे हैं। बस्तर में हमने बादल का गठन किया है। बस्तर लोक संस्कृति एवं भाषा अकादमी नाम से जानी जाने वाली इस संस्था के माध्यम से बस्तर के लोकगीतों को, लोकधुनों को और पारंपरिक रिवाजों को तथा बोली को सहेजने का काम हो रहा है। इसके माध्यम से बस्तर की सांस्कृतिक सुंदरता को दुनिया जान पा रही है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी आदिवासी संस्कृति बेहद खूबसूरत है। इसके नृत्य, संगीत, परिधान और भाषा-बोली अपने में अनेक रंग समेटे हैं। इसकी सुंदरता को दुनिया जाने और इसे इसका वास्तविक मान मिल सके, इसके लिए हमने राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का आयोजन कराया। इस महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के कलाकारों ने अपना हुनर दिखाया। इतने बड़े मंच पर आदिवासी कला का आयोजन पहले कभी नहीं हुआ था और इसे भरपूर सराहना मिली। इस अवसर पर खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधायक श्री रामकुमार यादव, महापौर रायपुर नगर पालिक निगम श्री एजाज ढेबर और छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा तथा राजस्थान आदि राज्यों से आदिवासी समाज के पुरूष-महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

The Cg Times Desk September 13, 2023 September 13, 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Sep    
Weather
26°C
Durg
overcast clouds
26° _ 26°
83%
6 km/h
Sun
29 °C
Mon
25 °C
Tue
31 °C
Wed
29 °C
Thu
25 °C
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के वैज्ञानिकों ने चिकित्सा क्षेत्र में हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
September 5, 2024
छत्तीसगढ़
लैंको पावर प्लांट को जल्द ही अडानी ग्रुप टेकओवर करेगा
September 3, 2024
राजनीति
9 माह के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित – दीपक बैज
September 2, 2024
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में बारिश अलर्ट
September 2, 2024
News For All, Because of News Matters

Nothing but authentic

Enhance your knowledge

We saw what is unseen

Search, Explore, Discover

टॉप कैटेगरीज
  • भ्रष्टाचार
  • दुनिया
  • करियर
  • स्वास्थ्य
महत्वपूर्ण लिंक
  • सभी पोस्ट देखें
  • खबरें सुरक्षित करें
  • गोपनीयता एवं शर्तें
  • आपकी मनपसंद खबरें
हमसे संपर्क करें
मुक्तनगर, दुर्ग, 491001, छत्तीसगढ़
07883500071
मेल पर खबरें प्राप्त करें

The Chhattisgarh TimesThe Chhattisgarh Times
Follow US
Copyright @2023-24 All Rights Reserved by Rule Worldwide Softech Pvt Ltd
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Forget Password

Lost your password?